चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया प्रखंड के कालीयाम पंचायत के सानडांगरी गांव के ग्रामीण बारिश के मौसम में विगत 12 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में बिजली विभाग के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार सूचित किया। लेकिन ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कोई पहल नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में धालभूमगढ़ के सहायक अभियंता अमीर हमजा ने कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार गांव में लगे 63 केवी का ट्रांसफार्मर विगत 12 दिन पहले बारिश के दौरान खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण गांव के 40 परिवार अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली नहीं है। बिजली नहीं होने के कारण पानी के लिए चापाकल पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। गांव के त्रिलोक पाल, कीर्तिवास पाल, महेश पाल, सानू पाल, अवनी पाल, गोपाल पाल, तपन पाल, मोनिका पाल, नूपुर पाल, झुमकी रानी पाल, चन्दना पाल, सारथी पाल, आरती पाल, नमिता पाल, अंबिका पाल, मीरा रानी पाल, विनोती पाल, मंगल सबर, नियति पाल, सुप्रिया पाल, महंत पाल, प्रद्युत पाल, भानु मति पाल, अभिजीत पाल ने कहा कि विगत 12 दिन पूर्व गांव में स्थापित 63 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है।