Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में 15वें वित्त आयोग के प्रभार को लेकर विवाद, उप प्रमुख ने बीडीओ को लिखा पत्र

Spread the love

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा को पत्र भेजकर मनरेगा के कनीय अभियंता राजेश कुमार राउत को 15वें वित्त आयोग के अतिरिक्त प्रभार से हटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने विकास कार्यों की स्थिति और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आधिकारिक पत्र जारी किया है।

उप प्रमुख द्वारा भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को भी भेजी गई है। पत्र में कहा गया है कि 15वें वित्त आयोग के कार्यों के लिए प्रखंड में पहले से दो कनीय अभियंता नियुक्त हैं, इसके बावजूद मनरेगा से जुड़े अभियंता को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

कविता साव का आरोप है कि दोहरी जिम्मेदारी के कारण मनरेगा योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की प्रगति धीमी पड़ गई है और प्रखंड की स्थिति जिले में कमजोर बनी हुई है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि हाल के दौरे के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई थी।

उप प्रमुख ने कनीय अभियंता पर लाभुक समितियों के साथ व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं से जुड़े लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जनहित और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए राजेश कुमार राउत को 15वें वित्त आयोग के अतिरिक्त प्रभार से जल्द मुक्त करने की मांग की है।