Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: मुंडा समाज ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन का किया ऐलान, कहा — “हेमंत सरकार पर है हमारा भरोसा”

Spread the love

घाटशिला | संवाददाता

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुँच चुका है। जहाँ राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं, वहीं अब सामाजिक समीकरण भी तेजी से बदलते नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के प्रभावशाली आदिवासी समूह मुंडा समाज ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन का औपचारिक ऐलान किया है।

मुंडा समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनके द्वारा चलाए जा रहे आदिवासी कल्याणकारी योजनाओं ने समाज का भरोसा मज़बूत किया है। वहीं, प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की ईमानदार छवि, मिलनसार स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण ने समाज को एकजुट होकर समर्थन देने के लिए प्रेरित किया है।

समाज के नेताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं, जिससे आदिवासी समुदाय में विश्वास की भावना बढ़ी है।

मुंडा समाज की इस एकजुटता से झामुमो खेमे में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ता इसे जनता के बीच बढ़ते समर्थन का संकेत मान रहे हैं।

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि घाटशिला क्षेत्र में आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यदि समाजिक एकता की यह लहर बनी रही, तो इसका सीधा फायदा झामुमो को मिल सकता है और चुनावी समीकरण उसके पक्ष में झुक सकता है।