Responsive Menu
Add more content here...

हेमंत सोरेन का नीतीश कुमार से आग्रह: पूर्णिया नरसंहार के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Spread the love

रांची/पटना: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के पूर्णिया जिले में हुए नरसंहार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा है कि इस भीषण घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु उचित कदम उठाने का निर्देश दें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा:

“बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि पूर्णिया नरसंहार के दोषियों को शीघ्र से शीघ्र पकड़ कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु उचित कदम उठाने का निर्देश दें। बिहार में आदिवासियों और दलितों पर लगातार बढ़ता अत्याचार अत्यंत चिंता का विषय है।”

मुख्यमंत्री के इस बयान को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है, वहीं बिहार प्रशासन पर कार्रवाई को लेकर दबाव भी बढ़ता जा रहा है।

क्या है पूर्णिया नरसंहार मामला?

बिहार के पूर्णिया जिले में कुछ दिनों पूर्व हुई हिंसक घटना जिसमें पूर्णिया में डायन के शक में आदिवासी परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई और शवों को जला कर झाड़ियां में फेंक दिया गया था ।

सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया:

हेमंत सोरेन के बयान के बाद विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और दलित अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी बिहार सरकार से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल रहा है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।