Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने बिष्टुपुर बाजार में किया भ्रमण, जीएसटी कटौती से ग्राहकों और व्यापारियों में खुशी

Spread the love

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा से पहले केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में की गई कटौती का असर जमशेदपुर के बाजारों में साफ दिखने लगा है। बिष्टुपुर बाजार में सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद कर इस पहल का जायजा लिया।

सांसद ने बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारियों से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा घोषित जीएसटी छूट का पोस्टर भी दुकानों पर लगवाया। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि और भाजपा के कई नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

सांसद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दी गई यह राहत देशवासियों के लिए त्योहारी तोहफा है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से लागू हुई जीएसटी दरों में कमी से कई वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों और व्यापारियों को मिल रहा है।

बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारी और खरीदार दोनों ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि छूट का फायदा त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी करने के रूप में मिल रहा है। दुकानदारों ने बताया कि कटौती के बाद बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं ग्राहकों ने कहा कि अब त्योहार की खरीदारी और भी किफायती हो गई है।