Responsive Menu
Add more content here...

केशरदा पंचायत भवन में महिला समूह की वार्षिक आम सभा, विधायक समीर महंती हुए शामिल

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (एन. बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के केशरदा पंचायत भवन में गुरुवार को केशरदा आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार महंती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

सभा की शुरुआत विधायक और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज महिलाएं राष्ट्रपति, सांसद, विधायक और मुखिया बनकर समाज की सेवा कर रही हैं और वे किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से आगे बढ़कर गांव के पिछड़ेपन को दूर करने का आह्वान किया।

विधायक ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में महिला समूहों को पहले से 2 से 3 गुना अधिक राशि उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत सहायता राशि भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं जेएसएलपीएस के माध्यम से व्यक्तिगत और सामूहिक लोन लेकर व्यवसाय करें और सभी वंचित महिलाएं एसएचजी से जुड़कर स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाएं।