Responsive Menu
Add more content here...

नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, SSP ने जवानों को दिए विशेष निर्देश

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता
नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जमशेदपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को पीसीआर परिसर में टैंगो मोबाइल, टाइगर मोबाइल और महिला शक्ति स्क्वाड के जवानों को एसएसपी पियूष पांडेय ने सुरक्षा से जुड़े विशेष निर्देश दिए।

एसएसपी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करनी होगी। उन्होंने बताया कि इस समय बाजार क्षेत्रों में भारी भीड़ रहती है, इसलिए वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही, आवासीय इलाकों में चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

भीड़ प्रबंधन के लिए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। इन रूटों की जानकारी लोगों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जा रही है। एसएसपी ने अपील की कि शहरवासी पूजा के दौरान घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिला प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है और सभी पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है।