Responsive Menu
Add more content here...

IIT ISM धनबाद के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 1 अगस्त को करेंगी दीक्षांत समारोह की शिरकत

Spread the love

धनबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त 2025 को धनबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी-आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम संस्थान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल है।

समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सलाहकार डॉ. पी.के. मिश्रा को मानद ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ (D.Sc.) की उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह में करीब 2000 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां दी जाएंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू इस संस्थान का दौरा करने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति होंगी। उनसे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यहां आ चुके हैं।

संस्थान के शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति की मौजूदगी को गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।