रांची, संवाददाता।
रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर झारखंड की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उनके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने उनके आवास को चारों ओर से घेर लिया है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इधर, प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन को लेकर विवादित क्षेत्र में लगभग 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। बड़ी संख्या में आदिवासियों के जुटान की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती और बढ़ा दी गई है।
स्थानीय संगठनों और ग्रामीणों का कहना है कि रिम्स-2 के लिए चुनी गई जमीन आदिवासी समुदाय की जमीन है, जिस पर उनकी आपत्ति है। यह विवाद झारखंड की राजनीति को और गरमा सकता है।