Responsive Menu
Add more content here...

एक्शन सीन में घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना

Spread the love

मुंबई:
बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख एक बार फिर फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इस बार हादसा उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान हुआ, जब वह मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक खतरनाक एक्शन सीन फिल्मा रहे थे। 59 वर्षीय सुपरस्टार को मांसपेशियों में खिंचाव या चोट आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह चोट गंभीर नहीं है।

शूटिंग रोककर गए अमेरिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट लगने के तुरंत बाद शाहरुख अपनी मेडिकल टीम के साथ इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए। वहां उनकी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने उन्हें करीब एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है। इसके चलते ‘किंग’ की अगली शूटिंग अब सितंबर या अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।

पहले भी लग चुकी हैं गंभीर चोटें
शाहरुख खान अपने करियर में कई बार घायल हो चुके हैं। ‘डर’, ‘कोयला’, ‘शक्ति’, और ‘दूल्हा मिल गया’ जैसी फिल्मों के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसके बावजूद वह हर बार मजबूती से वापसी करते आए हैं।

फैंस अब उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और ‘किंग’ फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें शाहरुख अपने पुराने अंदाज़ में नजर आएंगे।