रांची/दिल्ली |
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत इस वक्त गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और वे ICU में भर्ती हैं।
परिवार सूत्रों और मेडिकल टीम से मिली जानकारी के अनुसार, बीते जून में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक या आंशिक पक्षाघात (पैरालिसिस) के लक्षण दिखाई दिए थे। तभी से उनकी हालत में उतार-चढ़ाव जारी है और फिलहाल स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
अस्पताल में सख्त निगरानी, परिवार तक सीमित पहुंच
डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने संपर्क प्रतिबंधित कर दिया है, और सिर्फ़ करीबी परिजनों व चिकित्सकों को ही ICU में प्रवेश की अनुमति है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में ही मौजूद हैं
राज्यभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी
शिबू सोरेन की बिगड़ती हालत की खबर के बाद पूरे झारखंड में चिंता की लहर दौड़ गई है। राज्य के कई जिलों में प्रार्थना सभा, हवन, और पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।