Responsive Menu
Add more content here...

शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि: पीएम मोदी, व अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

नई दिल्ली | अबुआ खबर — झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के महान आदिवासी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर गंगा राम अस्पताल पहुँचकर दिवंगत नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने शिबू सोरेन जी के योगदान को “झारखंड और देश की राजनीति में ऐतिहासिक” बताया। प्रधानमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित परिवार को सांत्वना दी।

झामुमो परिवार सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है, जिसके तहत सभी सरकारी भवनों पर झंडा आधा झुकाया गया है और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।