Responsive Menu
Add more content here...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई: तीन दिवसीय राजकीय शोक, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Spread the love

रांची | अबुआ खबर — झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के अग्रणी और आदिवासी समाज के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य भर में शोक की लहर है। सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आज शाम लगभग 5 बजे, दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं दिल्ली से पार्थिव शरीर के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को कोकर स्थित आवास ले जाया जाएगा, जहां आम जनता और शुभचिंतक उन्हें अंतिम दर्शन दे सकेंगे।

कल सुबह उनका पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय और फिर विधानसभा परिसर में लाया जाएगा, जहाँ उन्हें राजकीय सम्मान और सार्वजनिक श्रद्धांजलि दी जाएगी। झारखंड की राजनीति के सभी प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक अपने प्रिय दिशोम गुरु को अंतिम विदाई देंगे।

इसके बाद, पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव निमरा (बोकारो) ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिशोम गुरु का जाना झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक युग का अंत है। लेकिन उनकी विचारधारा, संघर्ष और नेतृत्व हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।