Responsive Menu
Add more content here...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन की तैयारियाँ शुरू, पार्थिव शरीर आज शाम पहुंचेगा रांची

Spread the love

रांची | अबुआ खबर डेस्क | 4 अगस्त 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। आज शाम करीब 4:30 बजे उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान के माध्यम से रांची लाया जाएगा। रांची स्थित मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं।

गुरुजी का पार्थिव शरीर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से एयर एंबुलेंस द्वारा रांची लाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं दिल्ली में मौजूद हैं और पार्थिव शरीर के साथ रांची लौटेंगे। रांची एयरपोर्ट से शव को सीधे मोरहाबादी आवास लाया जाएगा, जहां आम जनता और समर्थक श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

🕯️ आवास पर अंतिम दर्शन की तैयारी

मोरहाबादी आवास को फूलों और पारंपरिक तरीके से सजाया जा रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता, नेता व आम लोग बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन को पहुंचेंगे।

झामुमो कार्यालय व झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी।

⚰️ अंतिम संस्कार नेंमरा गांव में

तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। गुरुजी का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के नेंमरा गांव में उनके पैतृक स्थान पर मंगलवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री समेत झारखंड के तमाम वरिष्ठ नेता इस अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।