चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) – श्रावण माह की चौथी सोमवारी पर चाकुलिया प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतारें मंदिरों में देखने को मिलीं, जहां सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
इस पावन अवसर पर हमारी बोल बम कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में आने वाले सभी भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, मुखिया जादू हेम्ब्रम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और भक्तों के बीच स्वयं प्रसाद बांटा।
हमारे पंचायत प्रतिनिधियों और कमेटी सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, पिंटू महतो, उत्तम महतो, भवतोष महतो, तरूण महतो और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
श्रावण के इस पवित्र पर्व को हमने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया, जिससे क्षेत्र में भक्ति, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की मिसाल कायम हो सकी।