
चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। एन.डी. रूंगटा गर्ल्स स्कूल एवं पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा थीम पर रंगोली, पेंटिंग, वॉल पेंटिंग और राखी निर्माण कर देशभक्ति का संदेश दिया।

वहीं आनंद मार्ग के बच्चों ने सामूहिक साफ-सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी, सफाई कर्मी और सफाई मित्रों ने आर.आर.आर. सेंटर की जांच की और उपस्थित लोगों को कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था।
