जमशेदपुर। संवाददाता
साकची थाना क्षेत्र में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के मुख्य आरोपी राहुल राय को तामुलिया रोड स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
मंगलवार को साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि 26 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे तामरिया रोड स्थित राज क्लब कमेटी द्वारा आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। इसमें राहुल तिवारी और सूरज तिवारी के बीच झगड़ा हुआ और इसी दौरान राहुल राय ने सूरज तिवारी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद मामला साकची थाना में दर्ज किया गया था।
इससे पहले इस केस में आरोपी राहुल तिवारी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।