चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित नामोपाड़ा के रासमंच में सार्वजनिक रास मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन मंगलवार को कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कथा व्यास सुश्री आरती किशोरी ने गोपी गीत, रासलीला, मथुरा गमन, कंस वध और रुक्मणी विवाह की सुंदर प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।

कथा वाचते हुए सुश्री आरती किशोरी ने कहा कि भगवान केवल भक्त का निस्वार्थ भाव देखते है, धन या संपत्ति नहीं। उन्होंने कहा कि सच्चा प्रेम, श्रद्धा और अटूट विश्वास ही ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग है। परमात्मा को केवल निस्वार्थ और दृढ़ भक्ति से ही प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर “रास रचा रे यमुना किनारे महा रास रचा रे” ” बृंदावन आ गए है” समेत अन्य भक्ति भजनों से श्रोता झूम उठे।

इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दास, पतित पावन दास, विशाल बारीक, राधिका देवी, दिलीप कुमार दास (लिलि), विप्लव दास (बुबाई), रंजीत दास, चन्द्र देव महतो, गिरिधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पाण्डा, रंजीत कुमार दास, तारक नाथ दास, कृष्ण चन्द्र बेरा, बिजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेन्द्र पांडा, उत्पल पांडा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रूंगटा, तुहीन पांडा, समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।