Responsive Menu
Add more content here...

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा चित्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, “बोल बम” के नारों से गूंजा मंदिर परिसर

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन), 28 जुलाई 2025
सावन माह की तीसरी सोमवारी को बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत स्थित प्राचीन बाबा चित्रेश्वर धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाने के लिए उमड़ पड़े और पूरे वातावरण में “बोल बम” के जयकारे गूंजने लगे।

श्रद्धालु झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों — पश्चिम बंगाल और ओडिशा — से भी भारी संख्या में पहुंचे थे। भक्तों ने स्वर्णरेखा, रांगडो और अन्य पवित्र नदियों से जल भरकर कांवर यात्रा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक अर्पित किया।

मंदिर समिति और बड़शोल पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए गए थे। ट्रैफिक नियंत्रण, मेडिकल सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई।

सावन के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में एक छोटा मेला भी आयोजित किया गया है, जहां स्थानीय दुकानों और धार्मिक सामग्री की बिक्री हो रही है। श्रद्धालु पूजा के साथ-साथ मेले का भी आनंद ले रहे हैं।

सावन का यह तीसरा सोमवार बाबा चित्रेश्वर धाम के लिए विशेष रहा, जहां आस्था, श्रद्धा और भक्ति की त्रिवेणी ने अद्भुत वातावरण रचा।