बहरागोड़ा। संवाददाता
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के महिषपुर चौक के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चंचलदा गांव निवासी मनोज सिंह (28 वर्ष) के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मनोज सिंह किसी निजी कार्य से करकट्टा गांव गए हुए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि महिषपुर चौक के समीप एनएच-18 पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सिंह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।