चाकुलिया। संवाददाता
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चाकुलिया पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चुनावी तैयारियों के बीच शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
यह अभियान चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, संदिग्ध आवाजाही या अप्रिय घटना पर रोक लगाना है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह जांच अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा। पुलिसकर्मी वाहनों और यात्रियों की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।