Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने ली शपथ, विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

अनुमंडल सभागार में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
चाकुलिया नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन को बुधवार को घाटशिला अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

उपायुक्त ने दिलाई शपथ
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवारी सोरेन को शपथ दिलाई और उन्हें जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विकास के प्रति प्रतिबद्धता
नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने नगर क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।