Responsive Menu
Add more content here...

जादूगोड़ा में विकास मुद्दों पर टिकी मुखी की विधायक संजीव सरदार से मुलाकात

Spread the love

जादूगोड़ा

यूसील जादूगोड़ा, नरवा एवं तुरामडीह क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और बुनियादी विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला बीससूत्री सदस्य टिकी मुखी ने पोटका विधायक संजीव सरदार से महत्वपूर्ण मुलाकात की।

बैठक के दौरान टिकी मुखी ने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि यूसीआईएल परियोजना क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई योग्य युवा आज भी नौकरी और अवसरों की कमी के कारण पलायन करने को मजबूर हैं।

Read More: बागबेड़ा में बड़ी चोरी: बंद घर से छत काटकर करीब 15 लाख की संपत्ति गायब

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि जादूगोड़ा एवं आसपास के इलाकों में उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थानों की भारी कमी है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अन्य जिलों या राज्यों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र में कॉलेज, तकनीकी संस्थान और स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की मांग की।

इसके साथ ही टिकी मुखी ने कहा कि कई गांव आज भी सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने यूसीआईएल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष विकास योजना बनाकर सुविधाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

विधायक संजीव सरदार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि रोजगार, शिक्षा और विकास से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों और यूसीआईएल प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *